राजस्थान में कृषि (Agriculture in Rajasthan)


राजस्थान में कृषि (Agriculture in Rajasthan)

राजस्थान राज्य अधिकांश खेती में वर्षा पर निर्भर होने के कारण कृषि को मानसून का जुआ (Gamble of Monsoon) कहा जाता है। फसलों का वर्गीकरण अक्सर ऋतू आधारित रहता है |  राजस्थान में कृषि (Agriculture in Rajasthan) में उन फसलों को अधिक महत्त्व दिया जाता है, जो कम पानी में अधिक उपज दे सके | राजस्थान में कृषि (Agriculture in Rajasthan) शीर्षक में हमने यहाँ सभी मुख्य फसलों को उनकी ऋतू , पैदावार, स्थान तथा उनके साथ जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ दर्शाया है |

फसलों का वर्गीकरण (Classification of Crops) :

ऋतु आधारित (Season Based) :

फसल नाम (Crop Name)समय (Season)अन्य नाम (Other Name)प्रमुख फसलें (Major Crops)
रबीअक्तूबर -नवम्बरउनालुगेहूं जौचनासरसोमसूरमटरअलसीतारामिरासूरजमुखी आदि।
खरीफजून – जुलाईस्यालु/सावणुबाजराज्वारमूंगफलीकपासमक्कागन्नासोयाबीनचांवल आदि।
जायदमार्च-अप्रैलतरबूजखरबूज,ककडी

प्रमुख फसलें (Major Crops):

गेहूं (Wheat):
फसल नाम (Crop Name)देश में स्थान (Place in Nation)मुख्य उत्पादक जिला
(Main Producer District)
गेहूंपांचवाश्रीगंगानगर
  • गेंहू के अधिक उत्पादन के कारण श्रीगंगानगर को राज्य का अन्न भंण्डार और कमाऊपूत कहा जाता है।
  • गेहूं की श्रेष्ठ किस्म “राजस्थान 3765″ है।

जौ (Barley):
फसल नामदेश में स्थानमुख्य उत्पादक जिला
जौदुसरेजयपुर
  • राजस्थान में जौ कि प्रमुख किस्मों में “ज्योति राजकिरण” और “आर.एस.-6” प्रमुख है।

ज्वार(sorghum):
फसल नामदेश में स्थानमुख्य उत्पादक जिला
ज्वारचौथाअजमेर
  • ज्वार को सोरगम/गरीब की रोटी भी कहा जाता है।
  • ज्वार की राज्य में प्रमुख किस्म पी.वी.-96 है।
  • राजस्थान में ज्वार अनुसंधान केन्द्र वल्लभनगर उदयपुर में स्थापित किया गया है।

मक्का (Maize):
फसल नामदेश में स्थानमुख्य उत्पादक जिला
मक्काछठाचित्तोड़गढ़
  • राजस्थान का देश में मक्का बोये जाने कि दृष्टि से प्रथम स्थान है।
  • राजस्थान में मक्के की डब्ल्यू -126 किस्म बोई जाती है।
  • कृषि अनुसंधान केन्द्र बांसवाडा द्वारा मक्का की माही कंचन व माही घवल किस्म तैयार की गई है।

बाजरा (Millet):
फसल नामदेश में स्थानमुख्य उत्पादक जिला
बाजराप्रथमबाड़मेर
  • सर्वाधिक ताकतवर अनाज है।
  • राज्य के सर्वाधिक कृषि क्षेत्र (1/4 भाग) पर बोया जाता है।
  • राज-171 बाजरा की एक प्रमुख किस्म है।

कपास (Cotton):
फसल नामदेश में स्थानमुख्य उत्पादक जिला
कपासआँठवाहनुमानगढ़
  • जैसलमेर व चुरू में कपास का नगण्य उत्पादन होता है।
  • कपास को बणीया भी कहा जाता है।
  • कपास से बिनौला निकाला जाता है उससे खल बनाई जाती है। कपास की एक गांठ 170 किलो की होती है।
  • कपास को सफ़ेद सोना भी कहा जाता है।
  • मरूविकास (Raj. H.H.-16) राजस्थान की प्रथम संकर किस्म है।

ईसबगोल (घोड़ा जीरा) (fly seed):
फसल नामदेश में स्थानमुख्य उत्पादक जिला
ईसबगोलप्रथमजालौर
  • आबू रोड में ईसबगोल का कारखाना स्थापित किया गया है।

जीरा (cumin):
फसल नामदेश में स्थानमुख्य उत्पादक जिला
जीराप्रथमजालौर
  • भदियावास जोधपुर में जीरे की सबसे बड़ी मंडी है।

जैतून (olive):
  • राजस्थान में जैतून का पौधा इजरायल से लाया गया था।
  • राजस्थान सरकार ने 2 अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों ( इजरायल की ग्रेनी टू थाईजेंड लिमिटेड और होलैंड की ऐडफ्रेश बीवी होलैंड ) के जैतून उगाने के प्रस्तावों को स्वीकार किया है।
  • राजस्थान देश में जैतून की खेती करने वाला एवं जैतून की प्रोसेस्ड ऑलिव टी बनाने वाला विश्व का पहला राज्य बन गया है।
  • राजस्थान में सर्वप्रथम 20 मार्च, 2008 को बस्सी के ढिंढोल फार्म पर जैतून के पौधे का रोपण किया गया।
  • बीकानेर के लूणकरणसर में वर्ष 2014 में  5 मैट्रिक टन प्रति घंटा क्षमता वाली देश की पहली जैतून रिफायनरी स्थापित की गई।
  • राज्य सरकार द्वारा जैतून के तेल विक्रय हेतु ‘‘राजओलिव ब्रांड’’ स्थापित किया गया।

होहोबा (जोजोबा) (JOJOBA) :
  • राजस्थान में यह पौधा 1965 में काजरी में इजरायल से लाया गया था।
  • झज्जर बीकानेर में जोजोबा प्लांटेशन की राज्य की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजना शुरू की गयी है।

तम्बाकू (tobacco) :
  • अलवर जिला तम्बाकू उत्पादन में प्रथम स्थान पर है।

मूंगफली (PEANUT):
  • बीकानेर का लूणकरणसर क्षेत्र उत्तम मूंगफली के लिए प्रसिद्ध है, इसीलिए लूणकरणसर को राजस्थान का राजकोट कहा जाता है।
  • राजस्थान का जयपुर जिला मूंगफली के उत्पादन में प्रथम स्थान है |

मसाला उत्पादन (Spice Production):
मसालाअग्रणी जिला
मिर्च जोधुपर
धनियां बांरा 
सोंफकोटा 
जीरा    जालौर 
इसबगोल जालौर 
हल्दीउदयपुर 
अदरक   उदयपुर 
मैथी नागौर 
लहसूनचित्तौडगढ़
  • भारत में राजस्थान मसाला उत्पादन में प्रथम है। गरम मसालों के लिए केरल राज्य प्रथम स्थान पर है।
  • बांरा जिला राज्य में मसाला उत्पादन में प्रथम स्थान पर है।
  • राजस्थान का प्रथम मसाला पार्क जोधपुर में है।

अन्य तथ्य :
  • मोठ के उत्पादन में राजस्थान का प्रथम स्थान है।
  • माही सुगंधा कृषि अनुसन्धान केंद्र बांसवाड़ा में विकसित चावल कि एक किस्म है।
  • ज्वार को गरीब की रोटी, सोरगम भी कहा जाता है।
  • गेंहू, चने एवम् जौ के मिश्रण को गोचनी या बेजड कहा जाता है।

प्रमुख क्रांतियाँ (Major Revolutions) :

क्रांतिसंबंध
हरितखाद्यान
श्वेतदुग्ध
पीलीतिलहन
नीलीमत्स्य
गुलाबीझींगा
कालीपेट्रोलियम
लालटमाटर
सुनहरीदेसी अंडा
भूरीखाद्य प्रसंस्करण (Food Processing)
बादामीमसाला
स्लेटीसीमेंट
गोलआलू
इन्द्रधनुषसभी कृषि उत्पाद (All Agricultural Products)