अरावली पर्वतीय प्रदेश को तीन भागों में बाँटा गया है-

1. उतरी अरावली – अरावली (Rajasthan Aravalli Parvat) के इस भाग में सीकर, झुंझुनू, अलवर, जयपुर जिले आते है |
- इसकी औसत ऊचांई = 450 मीटर है
- इस प्रदेश में सर्वाधिक ऊँची चोटी = रघुनाथ गढ़ ( सीकर ) 1055 मीटर
2. मध्य अरावली – अरावली के इस प्रदेश / भाग में अजमेर आता है |
- इस भाग की औसत ऊंचाई = 700 मीटर है |
- सर्वाधिक ऊँची चोटी मोराम जी ( 933 मीटर ) तारागढ़ ( अजमेर ) – 873 मीटर
3. दक्षिणी अरावली – अरावली (Rajasthan Aravalli Parvat) के इस भाग में राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगपुर आदि आते है |
- इस भाग की औसत ऊंचाई = 1000 मीटर है |
- सबसे ऊँची चोटी – गुरुशिखर (सिरोही)
- इसको कर्नल टॉड ने संतो का शिखर कहा – (गुरुशिखर)
- यहाँ पर भगवान दत्तात्रय का मंदिर स्थित है |
- दक्षिणी अरावली में तस्तरी नुमा प्रदेश के मध्य 1559 ई. में उदयसिंह ने उदयपुर शहर की स्थापना की |
- उदयपुर में जरगा व रागा पहाड़ियों के मध्य के प्रदेश को देशहरो कहा जाता है |
“अरावली की चोटियाँ”

Note – अरावली की ऊँची चोटियाँ याद करने का सूत्र
“गुरु से जरा अचल रहो”
- गुरुशिखर (सिरोही) 1722 / 1727 मीटर
- सेर (सिरोही) 1597 मीटर
- देलवाड़ा (सिरोही) 1442 मीटर
- जरगा (उदयपुर) 1433 मीटर
- अचलगढ़ (सिरोही)
- रघुनाथ (सीकर)
“अरावली के प्रमुख पठार”

राजस्थान अरावली पर्वत (Rajasthan Aravalli Parvat) सम्बधित प्रश्न –
- आबू का पठार सिरोही जिले में स्थित है इस पठार पर माउंट आबू नगर बसा है |
- लसलिया का पठार उदयपुर जिले में स्थित है |
- बीजासण का पठार भीलवाड़ा जिले में स्थित है |
- उड़ीसा का पठार सिरोही जिले में स्थित है ( यह राज्य का सबसे ऊँचा पठार है )
- भोराठ का पठार ( यह उदयपुर (गोमुंदा) ) से राजसमंद ( कुभंलगढ ) के मध्य फैला हुआ है |
- ऊपरमाल का पठार – बिजोलिया (भीलवाड़ा) से भेसरोड़गढ़ (चित्तोड़) तक फैला हुआ है |
- मैसा का पठार – चित्तोड़ का किला इस पठार पर ही बना है |
अरावली की पहाड़ियाँ”

सम्बधित प्रश्न –
- जोधपुर का किला चिड़ियाँ की टूँक की पहाड़ी पर स्थित है |
- सिवाणा की पहाड़ियाँ जालौर जिले में स्थित है |
- सुंधा की पहाड़ियाँ जालौर जिले में स्थित है |
- त्रिकुट पर्वतमाला जैसलमेर जिले में स्थित है |
- मलखेत की पहाड़ियाँ सीकर जिले में स्थित है |
- मुकुंदरा की पहाड़ियाँ कोटा जिले में स्थित है |
- आड़ावाला की पहाड़ियाँ बूंदी जिले में स्थित है |
“ अरावली के प्रमुख दर्रे / नाल “
दर्रे / नाल – अरावली की पहाड़ियों को काटकर बनाये गये रास्तों को दर्रे / नाल कहा जाता है|

Post a Comment
Post a Comment